{"_id":"5b9aa767867a557fe86c313f","slug":"121536862055-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में खुंड़ियां और सुरानी बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में खुंड़ियां और सुरानी बना चैंपियन
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में खुंडियां और सुरानी बना चैंपियन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में आयोजित प्राथमिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में खुंडियां की टीम देहरा स्कूल को हरा कर चैंपियन बनी। इसी प्रतियोगिता के गर्ल्स वर्ग में सुराणी स्कूल ने खुंडियां को हरा कर खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के वॉलीबाल छात्र वर्ग में खबली स्कूल ने खुंडियां को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के कन्या वर्ग में सुराणी ने खुंडियां स्कूल को हराया । खो खो ब्वॉय वर्ग में खुंडियां ने सुराणी को हराकर टाइटल पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के कन्या वर्ग के फाइनल में सुराणी खुंडियां को हराकर चैंपियन बना। बैडमिंटन छात्र वर्ग में खबली ने बनखंडी जबकि कन्या वर्ग में खबली ने खुंडियां को हरा विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। खेलों के सफल आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पुंज ने खंड के सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया।