फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ड्यूटी से नदारद रहे पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

ड्यूटी से नदारद रहे पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

Sun, 10 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद रहे पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
ड्यूटी से गैरहाजिर मिले पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन

पीटीसी डरोह में शनिवार देेर रात प्रधानाचार्य एसपी सोम्या ने की कार्रवाई
बिना गन मैन और ड्राइवर के अकेले आकर औचक निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
डरोह (कांगड़ा)। पीटीसी डरोह में ड्यूटी से नदारद और ड्यूटी के दौरान सोये मिले कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात एक बजे पीटीसी की प्रधानाचार्य एसपी सोम्या ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए, जबकि कई सोए हुए थे। सूत्रों की मानें तो ड्यूटी से नदारद होने और ड्यूटी के दौरान सो जाने की लंबे समय से शिकायत आ रही थी। इसके चलते देर रात प्रधानाचार्य ने औचक निरीक्षण किया। रात एक बजे प्रधानाचार्य सोम्या ने बिना गनमैन और ड्राइवर के अकेले आकर निरीक्षण किया। देर रात के इस प्रकरण के बाद प्रधानाचार्य सोम्या ने रविवार को पूरा दिन अपने कार्यालय में बिताया और ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों की क्लास लगाई। कर्मचारी अपनी-अपनी बात रखते रहे, लेकिन देर सायं एसपी ने सभी तथ्यों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद पांच नामों का खुलासा कर दिया। सस्पेंड होने वालों में एक को छोड़कर अन्य सभी पीटीसी डारोह के पुराने कर्मचारी हैं। इनमें एक ड्राइवर भी बताया जा रहा है, जो पीटीसी डरोह का कर्मचारी नहीं है। इस घटना से पीटीसी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। उधर, प्रधानाचार्य सोम्या ने कहा कि अभी और बहुत से कर्मचारी हैं, जिन पर वे पांच छह महीनों से लगातार नजर रखे हुए हैं। ड्यूटी में कोताही किसी हाल में बर्दास्त नहीं कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed