फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांग्रेस समर्थित ठेकेदारों की अनदेखी पर प्रदर्शन

कांग्रेस समर्थित ठेकेदारों की अनदेखी पर प्रदर्शन

Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित ठेकेदारों की अनदेखी पर प्रदर्शन
ठेकेदारों की अनदेखी पर प्रदर्शन
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। युवा कांग्रेस जवाली ने कांग्रेसी ठेकेदारों के साथ आईपीएच विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जयादती के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में अधिकारी कार्य कर रहे हैं। सिर्फ चंद चहेतों को ही कार्य दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ओपन टेंडर होने के बावजूद मात्र कुछ ठेकेदारों को ही टेंडर दिए जा रहे हैं, जिससे कांग्रेसी समर्थित ठेकेदार आहत हैं। उन्होंने कहा कि काम देने में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि उन कार्यों को भी नहीं करने दिया जा रहा जो कांग्रेस सरकार के समय में मिले थे। उन्होंने चेताया है कि अगर विभागों का रवैया नहीं बदला तो सूचना का अधिकार को हथियार के रूप में बरता जाएगा। इस अवसर पर संसार सिंह, शिवदेव सिंह, कर्ण कुमार, बशीर मोहम्मद, राम सिंह, मनु शर्मा, संदीप इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed