फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी स्कूल वाहनों को टैक्स में छूट की होगी व्यवस्था

निजी स्कूल वाहनों को टैक्स में छूट की होगी व्यवस्था

Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल वाहनों को टैक्स में छूट की होगी व्यवस्था
निजी स्कूल वाहनों को टैक्स में दी जाएगी रियायत
विज्ञापन

स्कूल के साथ करना होगा अनुबंध, पीले रंग में रंगनी होंगी गाड़ियां
विपिन चौधरी
धर्मशाला। नूरपुर बस हादसे ने प्रदेश के लोगों ही नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसी के चलते प्रदेश सरकार प्रोपोजल तैयार कर रही है, जिसमें स्कूली छात्रों को लाने और ले जाने के मकसद से खरीदी गई टैक्सियों और बसों को टैक्स में रियायत दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रोपोजल में स्कूलों में टैक्सियां और मैक्सीकैब आदि लगाने वाले वाहन चालकों को संबंधित स्कूल के साथ अनुबंध करना होगा। इस अनुबंध के आधार पर संबंधित स्कूल का नाम और पते के साथ टैक्सी/मैक्सीकैब के आगे पीछे स्कूल ड्यूटी लिखने के अलावा उन्हें पीले रंग में रंगना होगा। साथ ही रोजाना सवार होने वाले छात्रों के नाम पते उनके अभिभावकों के फोन नंबरों के साथ अंकित करने होंगे। पीले रंग में रंगने के बाद टैक्सी ऑपरेटरों को छुट्टियों के दौरान कोई आर्थिक संकट न झेलना पड़े इसके लिए इसके लिए उन्हें पहले ही टैक्स में रियायत दी जाएगी।
बाक्स
जो परेशान करते थे वे घर बैठे हैं: अरुण मेहरा
एसपी कार्यालय धर्मशाला में निजी स्कूल संचालकों, टैक्सी ऑपरेटरों की जिला प्रशासन के साथ आयोजित बैठक में संचालकों ने प्रदेश सरकार पर उन्हें तंग करने का आरोप लगाया। इस पर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने कहा कि सरकार निजी स्कूल संचालकों को परेशान नहीं कर रही, बल्कि न्यायालय के आदेशों की अनुपालना कर रही है। विधायक ने कहा कि निजी स्कूलों को जो परेशान करते थे, वे आज घर बैठे हैं, तभी मैं यहां आया हूं।
विज्ञापन

कोट
-स्कूलों में छात्रों को लाने और ले जाने के लिए टैक्सी और मैक्सीकैब आदि लगाने वाले आपरेटरों को टैक्स में छूट का प्रावधान करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। - अरुण मेहरा, विधायक, नगरोटा बगवां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed