{"_id":"5a4530194f1c1b0e788b5678","slug":"121514483737-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा बंद किया तो एनएसयूआई करेगी आंदोलन: तरूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसा बंद किया तो एनएसयूआई करेगी आंदोलन: तरूण
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सूबे की नई सरकार अगर रूसा प्रणाली को बंद करेगी तो उसका एनएसयूआई विरोध करेगी। यह बात एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा और सचिन ठाकुर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि हालांकि रूसा प्रणाली में कई खामियां हैं, जिन्हें सही करने के लिए एनएसयूआई पहले भी कई बार सरकार से मांग कर चुकी है। उन्होंने कहा कि रूसा प्रणाली से छात्रों को भविष्य बनाने के बेहतरीन विकल्प मिल रहे हैं, यदि इसमें कुछ खामियों को ठीक कर दिया जाए, तो प्रदेश के इससे बेहतर शिक्षा प्रणाली ओर कोई भी नहीं है। रूसा प्रणाली की कमियों की दुरुस्ती के लिए एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा, ताकि छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न हो। यदि रूसा प्रणाली से बेहतर कोई शिक्षा नीति प्रदेश सरकार लाती है तो उसका हम स्वागत करेंगे। यदि प्रदेश सरकार रूसा को खत्म कर उससे बेहतर शिक्षा प्रणाली नहीं ला पाती है तो एनएसयूआई उसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों को बहाल करने के लिए पिछली सरकार से भी मांग की थी तथा वर्तमान सरकार से भी मांग की जाएगी कि छात्र संघ चुनावों को बहाल किया जाए। एनएसयूआई सदस्यता अभियान भी जल्द शुरू होगा। इसके अलावा जयपुर में नौ अप्रैल को एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर इंकलाब कार्यक्रम होगा। जिसमें देशभर के एक लाख कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसमें डिवेट कार्यक्रम भी शामिल हैं। इस मौके पर एनएसयूआई के पुनीत, अनुज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।