{"_id":"59ee39dd4f1c1b6a678b74a9","slug":"121508784605-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकमान की पहल से एकजुट हुई धर्मशाला भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकमान की पहल से एकजुट हुई धर्मशाला भाजपा
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। भाजपा हाईकमान की पहल के बाद धर्मशाला भाजपा के सभी नेता एकजुट हो गए हैं। नूरपूर, ज्वाली के बाद सोमवार को धर्मशाला में भी भाजपा के सभी गुट पार्टी प्रत्याशी किशन कपूर के साथ चलने के लिए एक मंच पर आ गए। संयुक्त प्रेसवार्ता में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार रहे भाजपा नेता संजय शर्मा सहित पार्षद ओंकार नैहरिया कपूर के समर्थन में आ गए। इस दौरान किशन कपूर से नाराज चल रहे पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष विरेंद्र परमार और नगर निगम के पार्षद भी समर्थकों सहित उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने सभी को गले लगाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। कपूर ने कहा कि जो भी मतभेद थे, सभी सुलझ गए हैं। अब सभी साथ मिलकर धर्मशाला से भाजपा की जीत के लिए काम करेंगे।
नाराज नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए एक साथ काम करने की हामी भरी। संजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले पांच वर्ष में धर्मशाला में सिर्फ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का बोलबाला रहा है। सुधीर शर्मा के चुंगल से धर्मशाला की जनता को निकालने के लिए सभी एकजुट होकर भाजपा को जिताने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकमान की मध्यस्थता के बाद किशन कपूर के साथ चलेंगे। उधर, प्रेस बयान में टिकट के दावेदार रहे भाजपा नेता सचिन शर्मा ने भी मिलजुल कर किशन कपूर को जिताने की बात कही। गौरतलब है कि कपूर से नाराज ओंकार नैहरिया गुट सोमवार को आजाद प्रत्याशी उतारने वाला था लेकिन इससे पहले ही हाईकमान ने धर्मशाला भाजपा को एकजुट कर लिया।