{"_id":"59edead34f1c1bec538b8bd9","slug":"121508764371-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार को रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार को रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : बाली
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी जीएस बाली ने एसडीएम कार्यालय नगरोटा बगवां में उपमंडल अधिकारी (न) सिद्धार्थ आचार्य के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाली के नामांकन के समय पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के उपस्थित होने का कार्यक्रम था, लेकिन समय पर न पहुंच पाने के कारण वे नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन बाद में बाली की बाजार में निकाली गई रैली में आनंद शर्मा ने शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। इससे पूर्व गांधी मैदान में पार्टी के भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं से बाली ने अपने विकास कार्यों का खुलासा करते हुए अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके मौजूदा कार्यकाल में युवा वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया और हजारों बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि उनके तीनों मंत्रालयों में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की गईं हैं। आने वाले समय में स्वरोजगार को रोजगार से जोड़ने और युवाओं की सहायता के लिए स्थानीय स्तर पर काउंसलिंग सेंटर खोलने की उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रघुबीर सिंह बाली, अजय वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, मनोज मेहता और अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाली को अपने कंधों पर उठाकर मुख्य बाजार में रैली भी निकाली।