{"_id":"67af48f068df3dea7b018e56","slug":"12000-liters-of-milk-is-being-produced-in-sulh-area-6-committees-are-working-chauhan-kangra-news-c-95-1-ssml1021-165454-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह क्षेत्र में हो रहा 12,000 लीटर दूध का उत्पादन, 6 कमेटियां कार्यरत : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह क्षेत्र में हो रहा 12,000 लीटर दूध का उत्पादन, 6 कमेटियां कार्यरत : चौहान
Fri, 14 Feb 2025 07:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
कहा, भवारना के लिए चिलिंग प्लांट बनाने का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से करेंगे आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान शुक्रवार को पशु चिकित्सकों की बैठक में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बैठक में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक, उपमंडल पशु चिकित्सक व सुलह विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पशु चिकित्सालयों के पशु चिकित्सक उपस्थित थे। बैठक में सभी चिकित्सा अधिकारियों ने उपलब्ध गोधन व अन्य पशुओं को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा पद्धति व सेवाओं के बारे में चर्चा की।
संजय सिंह चौहान ने बताया कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में लगभग 18000 से अधिक पशु हैं। पूरे क्षेत्र में लगभग 12,000 लीटर दूध का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा 6 दुग्ध कमेटियां कार्यरत हैं। चौहान ने बताया कि पहली बार सुलह विधानसभा में पशु एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है तथा गढ़ चिकित्सा अस्पताल को एक एम्बुलेंस भी दे दी गई है।
इसके अलावा सुलह, मरूंह डिस्पेंसरियों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। भवारना में चिलिंग प्लांट बनाए जाने व नागनी में गो सेंक्चुरी के निर्माण कार्य को संपूर्ण किए जाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह करेंगे।