फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12 hours jam in 32 miles on Pathankot Mandi NH

Kangra: पठानकोट-मंडी एनएच पर 32 मील में 12 घंटे लगा रहा जाम

Fri, 11 Nov 2022 12:19 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
12 hours jam in 32 miles on Pathankot Mandi NH
पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक रहा जाम - फोटो : संवाद

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास 12 घंटे तक ट्रैैफिक जाम लग गया। इस कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इससे नौकरीपेशा, चुनावी ड्यूटी और जरूरी सामान की सप्लाई करने वाले लोग परेशान हुए। दरअसल यहां फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार देर रात हुई वर्षा की वजह से हुई फिसलन एवं भूस्खलन के कारण यहां घंटों तक जाम रहा। रविवार को भी हुई हल्की सी बारिश की वजह से यह राजमार्ग लगभग छह घंटे बंद रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा अपनी टीम के साथ 32 मील में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते रहे और गुरुवार को लगभग 11 बजे यातायात बहाल हुआ।

विज्ञापन


राजमार्ग के बंद हो जाने से स्कूली बच्चों, ड्यूटी पर जाने वाले लोगों, चुनावी ड्यूटी पर जाने वालों, सब्जी, ब्रेड, दूध एवं रोजमर्रा के सामान को ले जाने वाली गाड़ियों के चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। रात को चलने वाली बसें भी जाम में फंसी रहीं। कई वाहन चालकों ने 32 मील से सिहुनी-जोल- घटनालू वाला संपर्क मार्ग जाने के लिए चुना। यह मार्ग भी तंग होने के कारण जाम के कारण परेशान होना पड़ा। कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को वाया हारचक्कियां-लंज होते हुए चले गए। भाली गांव की पलक, आकृति एवं दीया कीचड़ को पार कर लगभग सात किलोमीटर पैदल चलकर कोटला में स्कूल पहुंचीं।
विज्ञापन


सोलदा-त्रिलोकपुर- 32 मील होते हुए शाहपुर के लिए स्कूल बस चलाने वाले चालक कुंज लाल का कहना है कि फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान यहां सड़क खराब हो रही है। उसे तत्काल ही ठीक करना चाहिए, ताकि राहगीरों को परेशान न होना पड़े। बाड़ा निवासी लक्की राणा ने अपने व्यवसाय के सिलसिले में मंडी जाना था। वह सुबह 6 बजे 32 मील तो पहुंच गए, लेकिन राजमार्ग बंद होने के कारण आगे न जा पाए। 32 मील के पीर बक्श कहना है कि अभी फोरलेन का कार्य चला हुआ है। इसके कारण लोगों को राजमार्ग बंद रहने के कारण परेशानी आ रही है। जब यह कार्य पूरा हो जाएगा, तो लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सदंर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल पुलिस लोगों की सेवा में दिन-रात तत्पर है और हम हमेशा सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed