{"_id":"5c9bb7ebbdec22142773b5a0","slug":"11553709035-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परागपुर आईटीआई में मनाया दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परागपुर आईटीआई में मनाया दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परागपुर आईटीआई के दीक्षांत समारोह में नवाजे मेधावी
पूर्व संयुक्त निदेशक ने किया प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। मॉडर्न आईटीआई परागपुर में दीक्षांत समारोह मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक ई. डीएन लखनपाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थी आज तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इसका कारण अच्छी शिक्षा के साथ उच्च प्रशिक्षण मिलना भी मुख्य कारण है। वहीं पास हुए प्रशिक्षणार्थियों और अपने-अपने ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें इलेक्ट्रीशियन से जीवन कुमार, फिटर से अजय कुमार, मोटर मैकेनिक व्हीकल से रोहित, इलेक्ट्रॉनिक्स से साहिल शर्मा, स्विंग टेक्नोलॉजी से मनीश भोगल और वेल्डर से अक्षय कुमार ने प्रथम पुरस्कार, इलेक्ट्रीशियन से अंकित शर्मा, फिटर से सपन कुमार, मोटर मैकेनिक व्हीकल से अजय कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स से विशाल ठाकुर, स्विंग टेक्नोलॉजी से शिल्पा देवी और वेल्डर से निखिल कौंडल ने द्वितीय पुरस्कार और इलेक्ट्रीशियन से कांत, फिटर से चौधरी, मोटर मैकेनिक व्हीकल से विशाल, स्विंग टेक्नोलॉजी से वंदना देवी और वेल्डर से पिंकेश कौंडल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने भंगड़े, ग्रुप सांग, सोलो सोंग और स्किट से भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत सिंह ठाकुर सहित सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।