फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना पर सुझाव दो

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना पर सुझाव दो

Wed, 16 Jan 2019 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना पर सुझाव दो
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना पर मांगे सुझाव
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने पूरे नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना को लेकर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सुझाव मांगें हैं। इसके साथ योजना को लेकर लोगों से आपत्तियों को भी निगम में दर्ज करवाने का आग्रह किया है। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूडे़ के व्यवस्थित निस्तारण के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का निर्णय लिया गया है। योजना के कानूनी मसौदे पर धर्मशाला की आम जनता के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिससे इस व्यवस्था को पूरी तैयारी के साथ जनसहयोग से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी निगम क्षेत्र वासी इस संबंध में अपने सुझाव और आपत्तियां पांच फरवरी सायं 5 बजे तक उनके कार्यालय में दे सकता है। नियमों की प्रति निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एचआरटीसी महासंघ की कार्यकारिणी भंग
गगल (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला के महासंघ की इंटक की बैठक चेयरमैन रविंद्र जाट की अध्यक्षता में की गई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को पूर्ण रूप से भंग कर दिया गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के चलते महासंघ का चुनाव करवाने का निर्णय भी लिया गया। चुनाव नहीं होने तक नंदलाल शर्मा को धर्मशाला इकाई का कार्यकारिणी प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पंकज कुमार, पंचम सिंह, रजिंदर कुमार, अजय कुमार, पंकज, स्वर्ण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कलाकारों ने डाडासीबा में बताईं योजनाएं
डाडासीबा (कांगड़ा)। डाडासीबा में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से लोक संपर्क विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। ग्रामीणों को प्रस्तुतियों के जरिये आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed