{"_id":"5c3a2679bdec2273a51955ee","slug":"11547314809-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घृतमंडल को देसी घी पिघलाने का काम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घृतमंडल को देसी घी पिघलाने का काम शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति को शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा घृतमंडल
पेड़े बनाने के लिए देसी घी को पिघलाने का काम शुरु
इस बार चार फीट ऊंचा घृतमंडल तैयार किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मां पार्वती और भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप में स्वयं भू पवित्र शिवलिंग पर मकर संक्रांति पर घृतमंडल चढ़ाने के लिए देसी घी को पिघलाकर पेड़े बनाने का कार्य शनिवार को शुरू हो गया है। मंदिर पुजारियों उमा शंकर, प्रभात अवस्थी, नरेश शर्मा और रमाकांत की देख-रेख में घी को पिघलाया जा रहा है। रविवार शाम तक घी को पेडों का रूप दे दिया जाएगा। सोमवार दोपहर बाद शिवलिंग पर इन घी के मक्खन रूपी पेड़ों और सूखे मेवों से घृतमंडल तैयार करने का कार्य शुरू होगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। मंगलवार सुबह से पवित्र शिवलिंग अगले सात दिन तक घृतमंडल चढ़े रूप में नजर आएंगे। इस बार करीब चार फीट ऊंचा घृतमंडल तैयार किया जाएगा और इसमें करीब ढाई क्विंटल देसी घी और सूखे मेवों का प्रयोग किया जाएगा। सोमवार रात को मंदिर में कीर्तन होगा। मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर में देसी घी और सूखे मेवे दे सकते हैं। शनिवार को मंदिर में घी के एकत्रीकरण के लिए न्यास के ट्रस्टी विजय कुमार मौजूद रहे।