{"_id":"5bc62e86bdec2269855915cf","slug":"11539714694-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़ी का सुनील 14 साल से निभा रहा लक्ष्मण का किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़ी का सुनील 14 साल से निभा रहा लक्ष्मण का किरदार
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पेशे से इलेक्ट्रिशियन सुनील 14 साल से निभा रहा लक्ष्मण का किरदार
18 साल पहले मंत्री के किरदार से की थी रामलीला में अभिनय की शुरुआत
विपिन चौधरी
धर्मशाला। प्रभु राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाते-निभाते कब दाड़ी के सुनील को 14 साल बीत गए, उसे पता ही नहीं चला। पेशे से इलेक्ट्रिशियन का कार्य करने वाले सुनील ने 18 साल पहले रामलीला कमेटी दाड़ी के मंच पर रावण के मंत्री के किरदार से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वहीं, आज उसे लक्ष्मण का रोल निभाते हुए पूरे 14 साल बीत गए। सुनील के अनुसार अब तो उसे लक्ष्मण के किरदार के सभी डायलाग तक याद हो चुके हैं। वहीं, दाड़ी रामलीला कमेटी में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें रामलीला के किरदार निभाते हुए सालों बीत गए। इसी कड़ी में रामलीला कमेटी के प्रधान गौरव ने करीब 18 वर्ष पहले रामलीला में अभिनय किया था। इसके बाद वे लगातार श्रवण, परशुराम और रावण के भ्राता खड़ का किरदार बखूबी पिछले 18 सालों से निभा रहा है। वहीं, बाल गणेश के किरदार से शुरुआत करने वाले लखन आज दुषन और कुंभकर्ण का रोल इस कद्र निभा रहे हैं कि लोग उनके डायलाग पर तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक पाते। अपना ही कार्य करने वाले नसीब को भी रामलीला कमेटी दाड़ी में अभिनय करते हुए 22 साल बीत गए। इस दौरान नसीब ने दशरथ, केवट और रावण का रोल बखूबी निभाया है।
लोगों में रामलीला देखने का है जनून
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के बीचोंबीच दाड़ी मेला मैदान में होने वाली रामलीला को देखने के लिए लोगों में जनून है। यह जनून इस कद्र हावी है कि लोग सर्द रात्रि में भी रामलीला देखने के लिए बच्चों सहित जुटे रहे। वहीं, एक दिव्यांग व्हील चेयर पर बैठ कर रामलीला का मंचन देखने पहुंचा था। सोमवार को दाड़ी में सूर्पनखा की नाक काटने, खड़ और दुषण वध के अलावा पंचवटी पर मंचन किया गया।