फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कार्यालय की वजाए फील्ड में जाएं अधिकारी: महेंद्र

कार्यालय की वजाए फील्ड में जाएं अधिकारी: महेंद्र

Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय की वजाए फील्ड में जाएं अधिकारी: महेंद्र
दफ्तर की बजाय फील्ड में जाएं अफसर : महेंद्र
विज्ञापन

योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए अधिकारियों को छोड़ने होंगे कार्यालय
पालमपुर में आईपीएच मंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। आईपीएच एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आईपीएच अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समझौता न करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कार्यालय में बैठकर काम करने की बजाय फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं हल करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कार्यालय छोड़कर फील्ड में जाकर दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं को क्रियान्वित करने और स्वयं ऐसे क्षेत्रों का दौरा करने को कहा। मंत्री ने पालमपुर में कांगड़ा और चंबा के आईपीएच अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स योजना में जिला चंबा में 121 करोड़ और जिला कांगड़ा में 702 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। अधिकारियों को आदेश दिए कि ब्रिक्स की सभी डीपीआर 31 अक्तूबर तक तैयार हो जानी चाहिए। पेयजल के सुधार के लिए ब्रिक्स के तहत प्रदेश में 3300 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रदेश में सबसे बड़ी योजना केंद्र से मंजूर करवाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को कांगड़ा और चंबा जिलों में बड़ी पेयजल और सिंचाई योजनाओं की संभावनाएं तलाश कर कार्य करने के आदेश दिए। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण के लिए भी कार्य करने की आवश्यकता है। इस मौके पर एक्सईएन संजय ठाकुर, सुरेश महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांगड़ा में खोला जाएगा मशरूम यूनिट
मंत्री महेंद्र ठाकुर ने कहा कि मशरूम की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 423 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। जिला कांगड़ा में एक बड़ा मशरूम यूनिट भी स्थापित किया जाएगा। बागवानी की प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और किसानों को बागवानी की ओर प्रेरित कर रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed