{"_id":"5b980242867a557ff8301d99","slug":"11536688706-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस का दरवाजा खुलने से गिरा युवक, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस का दरवाजा खुलने से गिरा युवक, गंभीर घायल
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
चलती बस का दरवाजा खुलने पर गिरा युवक
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस का दरवाजा खुलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार देहरा डिपो की बस (एचपी-36डी-1554) देहरा से नंदपुर भटोली के रूट पर वापस देहरा आ रही थी। इस दौरान वरियाल बस स्टॉप पर बस में सवार हुए पंचायत वरियाल का अनिल कुमार (33) पुत्र बलदेव राज कुछ दूरी पर पंचायत लुदरेट में चलती बस के दरवाजा खुलने से नीचे गिर गया। इसके चलते उसके सिर पर चोटें आईं। बस चालक-परिचालक ने उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां पहुंचाया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजेंद्र मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस चौकी के हवलदार राकेश कुमार को अनिल की पत्नी क्रांति देवी ने बताया कि उनके पति उत्तराखंड में एक किसी प्रोजेक्ट में बतौर फोरमैन कार्यरत हैं। इस दौरान वह वापस उत्तराखंड जा रहे थे कि चलती बस का दरवाजा खुल जाने के कारण उन्हें चोटें आई हैं। वहीं, हवलदार राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।