{"_id":"5b479d9f4f1c1b56238b61c6","slug":"11531420063-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में बरसात ने खोली लोनिवि की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में बरसात ने खोली लोनिवि की पोल
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण और नगर परिषद प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। कांगड़ा बस अड्डे से लेकर तहसील चौक तक नालियों के अवरुद्ध होने के कारण पानी सड़कों पर बहने से राहगीरों, दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया।
भारी बारिश के दौरान एसडीएम शशीपाल नेगी ने बस अड्डे तक दौरा कर लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद प्रशासन को शुक्रवार सांय तक वीरता से तहसील चौक तक सड़क किनारे नालियों पर किए अतिक्रमण को हटाने के आदेश जारी किए। हालांकि वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी लगाकर बस अड्डे के पास दुकानदारों द्वारा नालियों पर किए अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान दुकानदारों ने जेसीबी के बजाय मैनुअली नालियां खोलने के लिए कहा। गीता भवन मंदिर परिसर के पास भी नालियां अवरुद्ध होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। उधर 27 जून तक प्रशासन द्वारा गुप्तगंगा सड़क मार्ग को मरम्मत करवाने के लिए बंद रखने की परमिशन के बावजूद अभी तक मार्ग नहीं खुला है। बताया जा रहा है कि बरसात की वजह से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। जोगीपुर रोड़ में भी कंकरीट से सड़क का निर्माण होने कारण सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी है। ऐसे में लोगों को मेडिकल कालेज टांडा में उपचार करवाने के लिए बाईपास से होकर अतिरिक्त चार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।