फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

Thu, 12 Jul 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
धर्मशाला। अब दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलेगा। साथ ही कोई जान-पहचान भी नहीं चलेगी, क्योंकि पंप के कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। नियमों की अवहेलना करने पर पंप वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जिले में यह नियम 13 जुलाई से सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाभर के पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के चलने वाले दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल न देने के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, जिलाधीश सदीप कुमार ने इस नियम का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय किया गया है। सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ इस दिशा में अभी एक कदम भर है, लोगों को सड़क नियम-कानून का सबक सिखाने के लिए इस दिशा में और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा उपमंडलाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन से भी सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को कहा गया है। उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को लेकर सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से रहेगी पेट्रोल पंपों पर नजर
जिला खाद्य नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया वाहन के चालक को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में पेट्रोल पंपों पर लोगों की जानकारी के होर्डिंग भी लगवाएं। इस नियम का कड़ाई के साथ पालन हो। जिला में 71 पेट्रोल पंप हैं, सभी पेट्रोल पंप संचालकों को नियम का पालन करने के लिए कहा गया है। विभाग के निरीक्षक समय-समय पर सीसीटीवी फुटेज देखेंगे। जिन पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन नहीं होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed