{"_id":"5b312d4a4f1c1b6d4d8b88ea","slug":"11529949514-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने देहरा में किया खेल महाकुंम्भ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने देहरा में किया खेल महाकुंम्भ का शुभारंभ
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ
कहा-देव भूमि के साथ खेल भूमि बन सकता है हिमाचल
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने देहरा के भुवनेश्वर डोगरा स्टेडियम में सांसद स्टार खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई युवा प्रतिभावान हैं, लेकिन वे उचित मंच न मिल पाने के कारण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। उन्हें इस खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के युवा खेलों में आगे बढ़ रहे हैं और हिमाचल की जलवायु भी खेलों के लिए बहुत उपयुक्त है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि कहा कि इस खेल महाकुंभ में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के आठ सौ से ज्यादा पंचायतों के पांच हजार से ज्यादा गांव, तेरह सौ से ज्यादा टीमें और एक लाख से ज्यादा युवा इस खेल महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं। इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के लिए करीब बीस लाख रुपये के इनाम रखे गए हैं। खेल महाकुंभ के दौरान विभिन्न खेलों में चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा संगठन जिला देहरा अध्यक्ष नरेश चौहान, मंडल अध्यक्ष सर्वदर्शन शर्मा, महामंत्री अरविंद धीमान, जिप सदस्य पूनम धीमान, जिप सदस्य शाम दुलारी, नप अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीप डढ़वाल, किसान मोर्चा महामंत्री रणजीत गुलेरिया, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, डीएसपी एलएम शर्मा, वन मंडल अधिकारी आरएस डोगरा, अधिशासी अभियंता रोहित दुबे, अधिशासी अभियंता जीएस राणा, अधिशासी अभियंता रजनीश धीमान, उपेंद्र धीमान, सुरेंद्र ठाकुर, अमित राणा के साथ भारी संख्या में युवा खिलाड़ी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।