फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चार धाम के दरबारी बन गए जयराम : मुकेश

चार धाम के दरबारी बन गए जयराम : मुकेश

Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
चार धाम के दरबारी बन गए जयराम : मुकेश
चार धाम के दरबारी बन गए जयराम : मुकेश
विज्ञापन

व्हाटस ऐप चैटिंग, हवा में घूमना ही सीएम के शौक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। धर्मशाला के होटल डी पोलो में कांग्रेस के सम्मेलन में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 6 महीने बीत गए। अब कांग्रेस आक्रामक रुख से सरकार का विरोध करेगी।
जयराम ठाकुर 25 साल शासन करने की बात करते हैं। इस सरकार की 5 साल शासन करने की औकात नहीं है। जयराम ठाकुर मोदी, शांता, नड्डा और धूमल यानी चार धाम के दरबारी बन गए हैं। अपने चौपर को उन्होंने मुद्रिका बस बना दिया है। प्रदेश में 6 माह में 100 से ज्यादा दुराचार के केस और करीब 35 मर्डर हो चुके हैं। भाजपा सरकार के बने पावर सेंटरों का वह उचित समय पर खुलासा करेंगे। शिमला में पानी की किल्लत का प्रचार विदेशों तक हो गया। सरकार में आम आदमी नहीं बल्कि हाथ में डंडा और हाफ पेंट पहनने वालों के काम हो रहे हैं। जयराम ठाकुर को उनके ही मंत्री मुख्यमंत्री नहीं मान रहे। हिटलर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के वास्कोडिगामा बन गए हैं। जयराम ठाकुर को व्हाटस ऐप पर चैटिंग करना और हवा में घूमना इन दो ही चीजों का शौक है। धारा 118 के नाम पर प्रदेश को बेचने की साजिश रची जा रही है। जयराम सरकार प्रदेश में खुले नए स्कूल कॉलेजों को बंद करके दिखाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर अफसरों की हत्या हो रही और शहरी विकास मंत्री चुप बैठी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की जिम्मेदारी वीरभद्र सिंह के कंधों पर ही रहेगी। वीरभद्र सिंह की शख्सियत किसी औहदे की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन


सरकार पर सीएम की पकड़ ही नहीं : सुधीर
सम्मेलन में सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। मुख्यमंत्री को कहना पड़ रहा है कि अब तो मुझे सीएम मान लो। सरकार पर सीएम की कोई पकड़ ही नहीं है। कांग्रेस सरकार में कोई गुटबाजी नहीं है। एक दो लोगों का कोई गुट नहीं होता है। लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने के लिए और प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए वीरभद्र सिंह ने दौरा शुरू कर दिया है। अब फिर से प्रदेश में बड़ी रैलियां होंगी। इसके अलावा चंद्र कुमार, कुलदीप पठानिया, केवल पठानिया सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed