फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 प्राथमकि स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के हवाले

10 प्राथमकि स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के हवाले

Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 प्राथमकि स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के हवाले
दस पीएचसी में डॉक्टर नहीं, कौन करेगा इलाज
विज्ञापन

43 पीएचसी में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जा रहे चिकित्सक
88 में से सिर्फ 35 पीएचसी में स्थायी डॉक्टर तैनात
हरीश चंद्र
धर्मशाला। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के दस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चपरासी के सहारे हैं। इन पीएचसी में न ही कोई डॉक्टर तैनात है और न ही कोई पैरामेडिकल स्टाफ। इसके कारण ये पीएचसी सिर्फ चपरासी के सहारे चल रही हैं। वे भी सुबह आते हैं और साफ-सफाई करने के बाद लोगों को दूसरे अस्पतालों में जाने की सलाह देते हैं। इन पीएचसी का चुनावी वर्ष में दर्जा बढ़ाया गया है, जिसके कारण अभी तक यहां पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई है। जिले में वर्तमान समय में 88 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनमें सिर्फ 35 पीएचसी में स्थायी रूप से एक-एक चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, 43 पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर को एक-एक सप्ताह के लिए भेजकर काम चला रहा है।
जिला में चिकित्सकों के 42 पद खाली
जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए डाक्टरों के 182 पद सृजित हैं। इनमें वर्तमान समय में 42 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा कई पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर भेजकर काम चला रहा है। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ का भी जिलेभर के पीएचसी में टोटा चल रहा है। अधिकतर पीएचसी में स्वीकृत पदों में से कई पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने कहा कि हाल ही जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का दर्जा बढ़ाकर पीएचसी किया गया है, ऐसे 10 पीएचसी में कोई भी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात नहीं है। निदेशालय को वहां पर डॉक्टर और अन्य स्टाफ भेजने संबंधित पत्राचार किया गया है। 43 पीएचसी में प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टरों को भेज कर लोगों को सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed