फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खेल नगरी में खिलाड़ियों का भविष्य राम भरोसे

खेल नगरी में खिलाड़ियों का भविष्य राम भरोसे

Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खेल नगरी में खिलाड़ियों का भविष्य राम भरोसे
राकेश भारद्वाज
विज्ञापन

धर्मशाला। खेल नगरी धर्मशाला में खिलाड़ियों का भविष्य रामभरोसे है। स्पोर्ट्स सिटी में खिलाड़ियों को खेलने के लिए मैदान नहीं मिल रहे हैं। इंडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को भी सुविधा कम ही मिल रही है। इससे इंडोर में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी अभ्यास के बजाय आराम ज्यादा कर रहे हैं। क्योंकि, इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए कम और अन्य कार्यक्रमों के लिए ज्यादा प्रयोग हो रहा है। इतना ही नहीं अब इंडोर की छत की रिपेयर के चलते एक माह के लिए फिर इंडोर स्टेडियम को बंद किया जा रहा है। ऐसे में आगामी बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी प्रभाव पड़ सकता है।
इनसेट.....
रविशंकर और ब्लॉक कांग्रेस का हुआ कार्यक्रम
पिछले दिनों इंडोर स्टेडियम में ब्लॉक कांग्रेस और श्रीश्री रविशंकर का कार्यक्रम हुआ। इसके चलते खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हुआ, जबकि इसके बाद चुनाव मतगणना के अभ्यास के लिए इंडोर स्टेडियम का प्रयोग किया गया। इसके अलावा इंडोर में अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी परमिशन दी गई। अब छत की रिपेयर के लिए स्टेडियम बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


100 से अधिक खिलाड़ी करते हैं प्रैक्टिस
इंडोर स्टेडियम में वर्तमान में सुबह और सायं 100 से अधिक खिलाड़ी बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से करीब एक दर्जन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हैं। जनवरी माह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भी है। इसी प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। बार-बार इंडोर बंद रहने से इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैक्टिस के लिए न बंद हो स्टेडियम
बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य हर्ष ओबराय ने कहा कि आए दिन इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम होने से खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा पड़ रही है। इंडोर स्टेडियम की छत पर सिलिंग हुई है। साथ ही छत का काम दिन के समय होगा। ऐसे में सुबह-सायं प्रैक्टिस के लिए इंडोर स्टेडियम बंद नहीं होना चाहिए।

कोट
इंडोर की छत की होगी मरम्मत : संजय
इंडोर स्टेडियम में मतगणना के अभ्यास के लिए 12 दिसंबर तक की अनुमति दी गई थी। अब इंडोर स्टेडियम की छत का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार ने एक माह का समय मांगा है।
- संजय शर्मा, जिला खेल अधिकारी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed