{"_id":"5a0b29b04f1c1bf3538bd37c","slug":"11510681008-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। न्यूगल पुल मैंझा के पास एक कार के खड्ड में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को टांडा रेफर किया गया, जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। हादसे का शिकार व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के साथ अपने ही गांव बल्ला (राख) में रिश्तेदार की बारात में गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक न्यूगल पुल मैंझा से करीब एक सौ मीटर दूर एक कार सड़क से नीचे खड्ड में गिर गई। कार में सवार हरीश (44) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे स्वरूप चंद और रामप्रकाश घायल हो गए। हादसा सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ये लोग लंबापट्ट में बारात में गए थे। न्यूगल पुल मैंझा के पास कार रोकी और चालक पानी लेने चला गया। इस बीच अचानक कार खाई की ओर मुड़ गई और हादसा हो गया। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसा कैसे हुआ है। इसकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का पता चलते ही बल्ला से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन सहित अन्य लोग और बाराती मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन किया। उसके बाद खड्ड में गिरी कार से घायल स्वरूप चंद और रामप्रकाश को निकाला गया, जबकि हरीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके बाद तीनों को पालमपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर हरीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो को टांडा रेफर कर दिया गया। यहां से दोनों को मंगलवार को घर भेज दिया गया।