फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा बगवां की जनता तय करेगी मेरा राजनितिक भविष्य : रघुबीर

मुझे टिकट की चाह नहीं: रघुवीर बाली

Mon, 23 Oct 2017 07:20 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां की जनता तय करेगी मेरा राजनितिक भविष्य : रघुबीर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्रदेश कांग्रेस महासचिव और परिवहन मंत्री जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि मुझे टिकट की चाह नहीं है। नगरोटा बगवां की जनता मेरी राजनीतिक पारी तय करेगी। नगरोटा बगवां में जीएस बाली के नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसभा में उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक भविष्य नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में उनके पिता के कार्यक्षेत्र की जनता की सलाह से तय होगा।

उनके पिता और परिवार ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए हैं और आज इसी का नतीजा है कि जीएस बाली प्रदेशभर के प्रत्येक हलके में अपना वजूद रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ उनके पिता के निजी और सामाजिक रिश्ते हैं, इसका यह कतई मतलब नहीं कि उनके पिता ने पार्टी की नीतियों और मजबूती के साथ कोई समझौता कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के बड़े नेता को आड़े हाथ लेते हुए जीएस बाली के वजूद का अहसास भी दिलाया जो यह कहते रहे कि यदि बाली भाजपा में जाते हैं तो जाएं, कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed