फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कंगेहण में गौसदन के समीप मिला युवक का शव

कंगेहण में गौसदन के समीप मिला युवक का शव

Sun, 22 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कंगेहण में गौसदन के समीप मिला युवक का शव
लंबागांव(कांगडा़ )। पुलिस थाना लंबागांव के कंगेहण गांव में ब्यास नदी के किनारे बने गौसदन के पास शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान सुनील कुमार सुपुत्र वाली राम गांव कंगेहण के रूप में हुई है। 40 वर्षीय सुनील कुमार रविवार शाम को अपने घर से कंगेहण गांव में ही दुकान से सब्जी लेने आया हुआ था कि वापस घर नहीं पहुंचा। शनिवार को दोपहर बाद गांव के लोगों ने उसका शव कंगेहण में ब्यास नदी के किनारे बने गौसदन के पास देखा। इसकी सूचना गांव वालों ने पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी । लंबागांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है। मृतक युवक जहां मानसिक तौर पर परेशान था, वहीं उसको मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे और बीमार रहता था। मृतक की पत्नी भी अपने मायके मे रहती है। मृतक के दो छोटे- छोटे बच्चे हैं। लंबागांव पुलिस के एसएचओ अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed