{"_id":"5c61b59ebdec227f1c76baca","slug":"111549907358-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को प्रयोग में लाए जाने वाले आधा दर्जन रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन को प्रयोग में लाए जाने वाले आधा दर्जन रास्ते बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन के आधा दर्जन रास्ते किए बंद, जेसीबी से किए गड्ढे
जयसिंहपुर में खनन माफिया के खिलाफ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अवैध खनन के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले करीब आधा दर्जन रास्तों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बंद कर दिया है। इन रास्तों में जेसीबी के माध्यम से गड्ढे कर दिए गए हैं, जिससे यहां के रास्तों से वाहन न गुजर सकें।
विभाग ने अवैध खनन के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले रास्तों को बंद करने के लिए कुंज्जेश्वर महादेव से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद सुगड़ीबाग, कुटबल्ला, कंगेहण, दंसलू और हरडोटी खड्ड को जाने वाले अवैध रास्तों को बंद किया गया है। उधर, जिला खनन अधिकारी राजेश कालिया ने बताया कि क्षेत्र में विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पहले भी बंद किए थे रास्ते
जयसिंहपुर में अवैध खनन के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले रास्तों को पहले भी खनन विभाग ने बंद किया था। लेकिन, रास्ते बंद करने के लिए विभाग के डाले गए बड़े-बड़े गड्ढों को खनन माफिया ने फिर से भरकर अवैध खनन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विधायक से की थी लोगों ने शिकायत
जयसिंहपुर क्षेत्र में पिछले काफी समय से अवैध खनन का धंधा जोरों से चल रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग काफी दुखी थे। लोगों ने विधायक से शिकायत कर अवैध खनन रोकने की मांग उठाई थी।