फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गुरू नानक की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: जयराम

गुरू नानक की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: जयराम

Fri, 23 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गुरू नानक की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: जयराम
गुरु नानक की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: जयराम
विज्ञापन

सिख समुदाय ने मनाया गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर/जवाली/कोटला (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं उनके जन्म के 550 वर्ष बाद भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने श्री गुरुद्वारा सहिब पालमपुर में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव में शिरकत की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब पालमपुर में माथा टेका। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव पर बधाई दी। उन्होंने लोगों से गुरु नानक देव जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर सिंह सभा पालमपुर ने सरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, सिंह सभा पालमपुर के अध्यक्ष जसवीर सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक राकेश पठानिया, रविंद्र धीमान, अरूण मेहरा, मुलक राज प्रेमी, पूर्व विधायक दूलो राम, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल आदि उपस्थित रहे। श्री गुरुद्वारा जवाली में श्री गुरु सिंह सभा जवाली गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया गया। सुबह से श्री सुखमणी साहिब पाठ किया गया। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केशगढ़ साहिब ज्ञानी गुरदीप सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। दोपहर दो बजे से गुरु जी का अटूट लंगर बरताया गया। उधर, गुरु सिंह सभा पपाहन ने भी गुरु नानक देव जी का 549वां जन्मोत्सव मनाया। संगत ने सुबह प्रभातफेरी निकालकर गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। पठानकोट के रागी हरजीत सिंह और टाडी जत्था अमरीक सिंह द्वारा गुरु की शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया गया। इस मौके पर सभा प्रधान महेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, जसवंत सिंह, प्रीतम सिंह, ज्ञान सिंह, करतार सिंह, शरनैल सिंह मौजूद रहे। वहीं, श्री गुरु नानक देव जी का प्रकटोत्सव दिवस त्रिलोकपुर गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक त्रिलोकपुर नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह गुरुद्वारा प्रथम पाताशाही श्री गुरु नानक देव जी का चरणशोह प्राप्त स्थान है, इस स्थान पर गुरू नानक देव जी कुछ समय के लिए ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed