{"_id":"5bc3809abdec2269602c4348","slug":"111539539098-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश की तलाश में टीम मुराला धार रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश की तलाश में टीम मुराला धार रवाना
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
राकेश की तलाश में टीम मुराला धार रवाना
बर्फबारी में गायब हुए युवक का अब तक नहीं लगा कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्थान (कांगड़ा)। बड़ा भंगाल की मुरालाधार में 22 सितंबर को बर्फबारी के दौरान गायब हुए राकेश कुमार पुत्र सिधु राम (26) की तलाश में टीम रवाना हो गई है। यह टीम सोमवार को मुराला धार पहुंचेगी। मुल्थान तहसील प्रशासन की देखरेख में हिमालय माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट मनाली के तीन रेंज गाइडरों मोहनलाल, लीलाकर्ण और किकर सिंह के नेतृत्व में 16 लोगों की टीम मुल्थान से राजगुंधा, प्लाचक, पन्यारटू होकर मुराला धार जाएगी। मुल्थान तहसीलदार हरीश ठाकुर ने बताया कि राकेश के गांव से उसके रिश्तेदार भी टीम के साथ गए हैं। टीम रास्ते में खाने का सामान, स्लीपिंग बैग और अन्य राशन की सामग्री लेकर गई है। रविवार को टीम प्लाचक तक पुहंचेगी, जबकि सोमवार को मुरालाधार पहुंच जाएगी। राकेश कुमार पुत्र सिधु राम 22 दिन पहले मुरालाधार में बर्फबारी के कारण लापता हो गया था। राकेश के पिता सिधु राम और रिश्तेदारों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंडी के थलोट में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर की अध्यक्षता में मिले थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से राकेश की तलाश करने में सहायता की मांग उठाई थी। इस पर सीएम ने प्रशासन को राकेश की तलाश में शीघ्र टीम भेजने के निर्देश दिए थे।