फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नाट्य, लोक नृत्य और समूहगान में नड्डी बना विजेता

नाट्य, लोक नृत्य और समूहगान में नड्डी बना विजेता

Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नाट्य, लोक नृत्य और समूहगान में नड्डी बना विजेता
नाट्य, लोक नृत्य और समूहगान में नड्डी बना विजेता
विज्ञापन

मंदल में प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। शिक्षा खंड धर्मशाला के खंड स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय आदर्श केंद्र पाठशाला मंदल में हुआ। तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

लड़के और लड़कियों की कबड्डी में घनियारा जोन विजेता, लड़कों में मंदल उपविजेता, लड़कियों में कंदरेहड़ उपविजेता बना। वहीं, लड़कों की खो-खो में नड्डी विजेता, मंदल उपविजेता, लड़कियों में घनियारा विजेता, कंदरेड़ उपविजेता, लड़कों के बैडमिंटन में नड्डी विजेता, मंदल उपविजेता, लड़कियों में घनियारा विजेता और मंदल उपविजेता बना। लड़कों की 50 मीटर दौड़ में दिव्यांश विजेता, अतुल उपविजेता, लड़कियों में नमरिता विजेता, अमिशा उपविजेता, लड़कों की 100 मीटर दौड़ में विशाल विजेता, साहिल उपविजेता, लड़कियों में अमिशा विजेता, साक्षी उपविजेता, लड़कों की 200 मीटर दौड़ में विशाल विजेता, साहिल उपविजेता, लड़कियों में शिवानी विजेता, सिमरन उपविजेता, लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में दिवांशु विजेता, महन तमांग उपविजेता, लड़कियों में नमरिता विजेता, सिमरन उपविजेता, लड़कों के शॉटपुट में दिव्यांश विजेता, सनोज उपविजेता, लड़कियों में नमरिता विजेता, मुस्कान उपविजेता, लड़कों की लंबी कूद में विशाल विजेता, रवि उपविजेता, लड़कियों में नमरिता विजेता, ईशा उपविजेता, लड़कों की ऊंची कूद में साहिल विजेता, प्रिंस उपविजेता, लड़कियों में संदीपा विजेता, ईशा उपविजेता बनीं। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के एकल गायन में नड्डी स्कूल विजेता, घनियारा उपविजेता, भाषण में मंदल विजेता, नड्डी उपविजेता, नाट्य में नड्डी विजेता, घनियारा उपविजेता, समूहगान में नड्डी विजेता, घनियारा उपविजेता, लोक नृत्य में नड्डी विजेता और घमरु स्कूल उपविजेता घोषित किया गया। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा दीपक किनायत, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, बीआरसी संजय चौधरी, कार्यालय अधीक्षक सविता शर्मा, अभिलाषा ठाकुर, योगराज, आयोजन सचिव जोगिंद्र सिंह, पीटीएफ के मुख्य सलाहकार सुशील गुप्ता, चीफ पैटर्न सुदर्शन चड्ढा, प्रेस सचिव सुमित सूद, संयुक्त सचिव विनय चंदेल, कार्यालय सचिव मोहिंद्र सिंह, सदस्य विनय शर्मा, पवन, इंदिरा, राधा, रेखा, इंदु, देशराज, पूजा, मोनिका और हरिराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed