फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी

Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी
राजा का तालाब (कांगड़ा )। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में एनएसयूआई व एबीवीपी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई। भूख हड़ताल पर बैठे चार छात्रों में से एनएसयूआई के मदन कुमार की शुक्रवार दोपहर बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए अन्य साथी उसे तत्काल सीएचसी रैहन ले गए। प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने मदन को नूरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा अन्य प्राध्यापकों के साथ सीएचसी रैहन पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों से छात्र की सेहत के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार छात्र की हालत शुगर लेवल के डाउन होने की वजह से बिगड़ी। इससे पहले रैहन के डॉक्टर हर रोज छात्रों की सेहत की जांच के लिए कॉलेज परिसर में आते रहे। छात्र मदन कुमार व अर्चित चौधरी की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सुबह अस्पताल में दाखिल होने की भी सलाह दी। लेकिन, छात्र अपनी मांगों को लेकर टस से मस न हुए और भूख हड़ताल पर डटे रहे। छात्रों का कहना था कि वे तब तक भूख हड़ताल से नहीं हटेंगे, जब तक सरकार कॉलेज में खाली चल रहे प्राध्यापकों के पदों को नहीं भरती।
विज्ञापन

इससे पहले छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों छात्र संगठन एक महीने से संयुक्त रूप से देहरी कॉलेज में खाली पड़े अध्यापकों के 22 पदों पर शीघ्र नियुक्तियों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश सरकार छात्र हित से जुड़ी उनकी इस मांग को अनसुना करती आ रही है। चौथे दिन मदन कुमार व अर्चित चौधरी के साथ सोमराज व अनिकेत लगातार अनिश्चितकालीन भूख पर बैठे रहे। एनएसयूआई प्रधान अक्षय कुमार का कहना है कि सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है । ऐसे में उन्हें अपने संघर्ष को और तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर सीएम को दिखाए जाएंगे काले झंडे
अक्षय कुमार का कहना है कि शनिवार को आगे की रणनीति बनाकर यदि आंदोलन को सड़कों तक ले जाकर चक्का जाम करने के लिए भी जाना पड़ा तो वे पीछे नही हटेंगे। अन्य छात्रों ने 15 अगस्त से पहले अध्यापकों की नियुक्तियों पर कोई कदम नहीं उठाने पर मुख्यमंत्री के इंदौरा आगमन पर उनका काले झंडों से स्वागत करने की बात को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed