{"_id":"5b3d0e7a4f1c1bbd248b4768","slug":"111530728058-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने भी मांगी वन रैंक वन पैंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों ने भी मांगी वन रैंक वन पैंशन
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने भी मांगी वन रैंक वन पेंशन
धर्मशाला में बैठक कर पारित किया प्रस्ताव
मुख्यमंत्री सहित पुलिस महानिदेशक को भेजी मांगों की प्रति
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें एनडी शर्मा सेवानिवृत्त एसपी को चेयरमैन, महिंद्र मन्हास और राजमल को उपाध्यक्ष, शांति स्वरूप वालिया को संगठन मंत्री, देविंद्र कौशल कोषाध्यक्ष, भाग सिंह चंदेल प्रेस सचिव, अमर चंद कटोच मंडल प्रधान धर्मशाला और बलवंत सिंह को फतेहपुर और ज्वाली मंडलाध्यक्ष चुना गया।
कल्याण संघ के प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान 65, 70 और 75 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों को 5-10-15 प्रतिशत की गई बढ़ोतरी को उनके मूल पेंशन में शामिल करने की मांग रखी। वहीं, पंजाब की तर्ज पर मेडिकल भत्ता और रुके हुए मेडिकल भत्ते का शीघ्र भुगतान करने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही उन्होंने रक्षा कर्मियों की तर्ज पर वन रैंक , वन पेंशन की भी मांग की। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा साहिब सिंह, कैलाश वालिया, एनडी शर्मा, जयचंद, किशोरी लाल, महिंद्र मन्हास, बलवीर पटियाल, शांति स्वरूप वालिया, बलवंत सिंह, प्रकाश पटियाल और जगदीश चंद आदि भी मौजूद रहे। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संघ ने अपनी मांगों की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को भी प्रेषित की है।