{"_id":"5aeca6104f1c1b340a8b7ee7","slug":"111525458448-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयसिंहपुर में 34 पटवार सर्कलों में 13 पटवारी दे रहे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुर में 34 पटवार सर्कलों में 13 पटवारी दे रहे सेवाएं
Updated Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग पटवार घरों के चक्कर काटने को मजबूर
जयसिंहपुर में पटवारियों के कई पद खाली
34 सर्किलों में 13 पटवारी ही दे रहे सेवाएं
पुष्पराज डोगरा
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर तहसील के तहत इस समय पटवार सर्किलों में पटवारियों का भारी टोटा चला है। इससे लोगों का समय पर काम नहीं हो पाता है। जयसिंहपुर में 34 में से सिर्फ 13 पटवार सर्किलों में ही पटवारी लोगों को सेवाएं दे रहे हैं।
इसके चलते लोगों के जमीन संबधित और अन्य कार्यों को निपटाने में परेशानी हो रही है। जबकि, जहां पर पटवारी है, वहां जरूरत पड़ने पर उनके मोबाइल भी बंद मिलते हैं। इससे लोगों को बार-बार पटवार घरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पटवारियों की कमी के चलते इन 13 पटवार सर्किलों के पटवारी ही अन्य खाली पड़े पटवार सर्किलों का काम देख रहे हैं। राजेश कुमार, संजय सिंह, प्रवीण, राम चंद, सुशील ठाकुर, राजेश समेत कई लोगों का कहना है कि जयसिंहपुर तहसील में पटवारियों की कमी होने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों को बार-बार पटवार घरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उधर, नायब तहसीलदार जयसिंहपुर हरि सिंह चौधरी ने कहा कि उन्होंने सरकार को समस्या के बारे में अवगत करवा दिया है। तहसीलदार जयसिंहपुर की पोस्ट भी कई दिनों से खाली चल रही है। यही नहीं जयसिंहपुर अस्पताल, बीडीओ कार्यालय समेत कई विभागों में कर्मचारियों की कमी चली हुई है। उधर, जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने बताया कि यहां कर्मचारियों की कमी की उन्हें पूरी जानकारी है और जयसिंहपुर में जल्द हर विभाग में स्टाफ भरा जाएगा।