{"_id":"5a9060d04f1c1ba3268bbe69","slug":"111519411408-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी धर्मशाला ने मनाया रजत जयंती समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी धर्मशाला ने मनाया रजत जयंती समारोह
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। आकाशवाणी धर्मशाला ने स्थापना के 24 साल पूरा होने पर रजत जयंती समारोह मनाया। इस दौरान कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रात: 7.05 बजे कार्यक्रम ‘‘शुभप्रभात’’ में विभिन्न लेखकों, कवियों, वार्ताकारों और श्रोताओं नेे केंद्र से जुड़े अपने निजी अनुभव और जानकारियां श्रोताओं संग साझे किए।
कार्यक्रम प्रमुख गेरिंद्र ठाकुर ने कहा कि आकाशवाणी धर्मशाला ने 24 वर्षों के सफर में लोकप्रियता की बुलंदियों को छुआ है। प्रसारण में नए आयाम स्थापित हुए, जिसमें कृषि क्षेत्र, सूचना देने और मनोरंजन प्रमुख हैं। आकाशवाणी धर्मशाला ने लोकप्रियता में अपनी अलग पहचान बनाई है। दूरवर्ती क्षेत्रों में श्रोताओं से मिलती फीडबैक इस बात का द्योतक है कि आकाशवाणी ने श्रोताओं के दिलों में खास जगह बना ली है। विविध कार्यक्रमों के जरिये श्रोताओं ने इसे अपनी पहली पसंद बनाया है। यही वजह है कि आकाशवाणी ने अपने सफर में हर वर्ष नये आयाम स्थापित किए हैं। श्रोताओं को और अधिक बेहतर प्रसारण सुविधा प्रदान करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस दौरान केंद्र प्रमुख शैलेश रैना ने भी केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों से मंत्रणा कर कर्मचारियों को केंद्र की बेहतरी के लिए कार्य करने पर बधाई दी। संध्याकालीन सभा में भी इन कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसमें कार्यक्रम युवा मंच और मौजां ग्राएं दियां में भी बधाई संदेश श्रोताओं तक पहुंचाए गए।
युवाओं को दिए कॅरिअर संबंधी टिप्स
धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय धर्मशाला की ओर से राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए, बीसीए तथा एमए अंग्रेजी के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान धर्मशाला के सहायक पंजीयक संजय शर्मा तथा अतिरिक्त सहायक पंजीयक ने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी टिप्स दिए और उनके साथ अपने अनुभव तथा सफलता की कहानियां साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए कैसे तैयारी की जाती है, समय प्रबंधन, लक्ष्य कैसे हासिल किया जा सकता है आदि विषयों के बारे में बताया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य नरेश मेहता, सह प्राध्यापक नरेश शर्मा और क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने भी विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी टिप्स दिए। विद्यार्थियों तथा कॉलेज स्टाफ ने कार्यशाला की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं होती रहनी चाहिए जिससे उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर डॉ.सपना बंटा, मीनाक्षी, सविता सैनी जसरोटिया, संदीप राणा, संजीव कटोच सहित अन्य लोग उपस्थित थे।