फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बज्रेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर

बज्रेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर

Wed, 10 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बज्रेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर
कांगड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा बज्रेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित होने वाले घृतमंडल पर्व को प्रदेश स्तरीय घोषित करने की मांग को लेकर विचार करने को कहा है। देर शाम शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे मुख्यमंत्री को मंदिर के पुजारी वर्ग ने प्रदेश के इकलौते शक्तिपीठ में घृतमंडल पर्व आयोजित की विस्तार से जानकारी दी। पुुजारी वर्ग ने बताया कि यह पर्व प्रदेश स्तरीय होना चहिए। सीएम ने कहा कि भाषा और संस्कृति विभाग भी उनके पास है। ऐसे में प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधान सचिव को सभी शक्तिपीठों का दौरा कर उनके विकास के लिए रिपोर्ट मांगी गई है। सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में 22 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रदेश सरकार की ओर से मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। माता का बाग पार्क का निर्माण निर्धारित समय में पूरा होगा। इस मौके पर नगरोटा के विधायक अरुण मैहरा, पूर्व विधायक संजय चौधरी, मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश चंद सहित मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed