{"_id":"5a3d49314f1c1b0a788b45e6","slug":"111513965873-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या विद्यालय हरिपुर की छात्राओं ने झमाकड़े पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या विद्यालय हरिपुर की छात्राओं ने झमाकड़े पर मचाया धमाल
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
हरिपुर (कांगड़ा)। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला हरिपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान संतोष कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में जहां स्कूली छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, स्कूल की मुख्य अध्यापिका कविता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा और पहाड़ी नाटियों ने दर्शकों की तालियां बटोरीं, जबकि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लघु नाटक की प्रस्तुति पर दर्शक भाव विभोर हुए। एकल गान, समूह गान, कविता गायन सहित छात्राओं ने झमाकड़े पर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में छठी कक्षा की ईशिका प्रथम, द्वितीय सेजल, तमन्ना तृतीय, सातवीं की
अंकिता प्रथम, तनीषा द्वितीय, तनु तृतीय, आठवीं की कनिका प्रथम, अंकिता कुमारी द्वितीय, विशाखा तृतीय, नौवीं कक्षा की रिया प्रथम, कनिका और आंचल द्वितीय, तनीषा तृतीय, दसवीं कक्षा की श्रुति ठाकुर प्रथम, कविता रानी और राजेश कुमारी द्वितीय, अंजलि को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान हरिपुर रेखा चौधरी, रावमापा हरिपुर की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा, बलदेव कुमार, नंद किशोर परिमल, आदर्श सूद, जतिंद्र महाजन, वार्ड सदस्य कमलजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, बीडीसी सदस्य नीलम, स्कूल स्टाफ राकेश कुमार, सुषमा चंबियाल, विनोद कुमार, कविता, कमला, उर्मिला और कृष्णा देवी आदि मौजूद रहीं।