{"_id":"6741eae88a5307e3b208a9b9","slug":"108-cases-of-housing-grant-pending-in-chief-minister-sukh-ashray-yojana-kangra-news-c-95-1-kng1005-155567-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में गृह अनुदान के 108 मामले लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में गृह अनुदान के 108 मामले लंबित
Sun, 24 Nov 2024 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 24 Nov 2024 08:15 AM IST
विज्ञापन
निदेशालय स्तर पर स्वीकृति के बाद आवेदनकर्ताओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में महिला एवं बाल विकास की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत गृह अनुदान के करीब 108 मामले लंबित पड़े हैं। ये लाभार्थी निदेशालय से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 27 वर्ष आयु से पहले अनाथ गृहहीन को गृह निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
जिला कांगड़ा में अपना घर बनाने के लिए इन लोगों ने वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ही 18 से 27 वर्ष के हिमाचली आनाथ बच्चों को 4000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा राशि के रूप में दी जाती है। जिसमें अभी तक कोई नया आवेदन नहीं आया है। साथ ही इस योजना के अंतर्गत विभाग की ओर से जिला के 814 व्यक्तियों को 1,92,20000 की राशि की सहायता दी गई है। विभाग की ओर से इन योजनाओं को चलाने का उद्देश्य गरीब और अनाथ बच्चों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
कोटस-
जिला कांगड़ा में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 108 लोगों ने गृह निर्माण के लिए आवेदन किया है, जो शिमला निदेशालय से स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
- राजेश शर्मा, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी