फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आलमपुर में आमने-सामने भिड़ीं निजी बसें, 22 घायल

आलमपुर में आमने-सामने भिड़ीं निजी बसें, 22 घायल

Fri, 04 Jan 2019 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
आलमपुर में आमने-सामने भिड़ीं निजी बसें, 22 घायल
आलमपुर में आमने-सामने भिड़ीं निजी बसें, 22 घायल
विज्ञापन

सुजानपुर अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को भेजा घर
चालकों की लापरवाही से हुई घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। पंचायत आलमपुर में ब्यास नदी पुल के नजदीक वीरवार को दो निजी बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 22 सवारियां घायल हो गईं। घायलों का इलाज सुजानपुर अस्पताल में किया गया। लंबागांव पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बैजनाथ ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल में घायलों का हाल जाना।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह आलमपुर में ब्यास पुल के नजदीक दो निजी बसों की आपस में टक्कर हो गई। इससे 22 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बस सुजानपुर से आलमपुर तो दूसरी आलमपुर से सुजानपुर की ओर जा रही थी। मौके पर पहुंचे लोग घायलों को सुजानपुर अस्पताल ले गए, जहां पर उनका उपचार किया। जबकि एक घायल को परिजनों की सहमति से हमीरपुर रेफर किया गया। सभी घायलों को उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, लंबागांव के थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घायलों की सूची
घायलों में उधम चंद, नंदिनी, सन्नी, रमा कुमारी, देशराज निवासी आलमपुर, सतीश कुमार डरोह, इसता देवी टीहरा, ज्योति प्रकाश बीड़ बगेहड़ा, पिंटू, बलबीर, विनोद निवासी नागौर राजस्थान धारू चरालिया जोधपुर, विनीत कुमार मूंडी, रचना जंगलबेरी, प्रीतम चंद, कमल भारद्वाज निवासी सिहोरवाला, शिवानी करोट, राजकुमार, अदिति, सूर्यांश निवासी सुजानपुर, राजेश कुमार निवासी सुलह व अवतार पलाही सुजानपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed