फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी बस आपरेटर वसूल रहे मनमाना किराया

निजी बस आपरेटर वसूल रहे मनमाना किराया

Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
निजी बस आपरेटर वसूल रहे मनमाना किराया
परिचालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर क्षेत्र के तहत चल रही कुछ निजी बसों के परिचालक यात्रियों से सरकार की ओर से निर्धारित किराए से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। किराए के अनुसार टिकट भी नहीं दी जा रही है। नैहरनपुखर से परागपुर तक की दूरी पांच किलोमीटर है। सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 5 किलोमीटर दूरी के 1 रुपये 75 पैसे के हिसाब से 8 रुपये 75 पैसे बनते हैं। जबकि, कुछ एक बस परिचालक नैहरनपुखर से परागपुर तक सफर करने वालों से 10 रुपया किराया वसूल रहे हैं। इस तरह प्रति व्यक्ति को 1:25 रुपये पैसे का चूना लग रहा है। रोजमर्रा निजी बसों में सफर करने वाले सुरिंद्र, सन्नी, अजय, शिवकुमार, संजय, विपुल, मुकेश, कर्ण, विक्की, नवीन, संजीव शर्मा और विवेक ने परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से आग्रह किया है कि निजी बस परिचालकों की मनमानी पर लगाम लगाई जाए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि यदि विभाग के पास कोई शिकायत करता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed