{"_id":"5b44f10b4f1c1b93288b58be","slug":"101531244811-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पठानकोट-मंडी और मटौर-शिमला हाईवे को फोरलेन बनाने का काम तेज हो गया है। फोरलेन जल्द बनाने के लिए मंगलवार को डीसी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक हुई। इसमें फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कहा गया कि पठानकोट-मंडी फोरलेन बनाने के लिए नूरपुर से भाली तक मार्ग का सर्वे पूरा हो चुका है। अब नूरपुर से भाली तक मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण के दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। जल्द ही सरकार अब भू अधिग्रहण करेगी। वहीं कुठमां के पास गगल एयरपोर्ट से परौर और परौर से बैजनाथ के भागों को फोरलेन बनाने के लिए सर्वे चल रहा है। मटौर-शिमला फोरलेन बनाने के लिए कांगड़ा जिले में मटौर से ज्वालाजी और ज्वालाजी से नादौन तक के भाग का सर्वे पूरा हो चुका है। अब मटौर से ज्वालाजी और ज्वालाजी से नादौन तक के भागों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक हुई है।
कछियारी में बनेगा जंक्शन
बैठक में तय हुआ कि फोरलेन बनाने के दौरान कछियारी में जंक्शन बनेगा। यानी, कछियारी में भूमि अधिग्रहण ज्यादा होगा।
गगल एयरपोर्ट को लेकर भी हुई चर्चा
इस दौरान डीसी कार्यालय में गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान गगल एयरपोर्ट अथारिटी, आर्मी और एयरफोर्स से संबंधित उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।