फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एनडीआरएफ टीम ने किया मजाक : पठानिया

एनडीआरएफ टीम ने किया मजाक : पठानिया

Tue, 10 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ टीम ने किया मजाक : पठानिया
एनडीआरएफ टीम ने किया मजाक : पठानिया
विज्ञापन

नूरपुर। विधायक राकेश पठानिया ने घटनास्थल पर एनडीआरएफ टीम के फेल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त एनडीआरएफ टीम ने मानवता के साथ ही मजाक कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें तो एनडीआरएफ की टीम ने ही समय पर आने के लिए मना कर दिया। एनडीआरएफ की टीम ने हमें कहा कि पहले जालंधर से परमिशन दिलवाओ तभी हम घटनास्थल पर आ सकेंगे। एनडीआरएफ की टीम हादसा स्थल पर तीन घंटे लेट पहुंची। टीम 5 बजे के बाद पहुंची। खाई में बच्चे बस में फंसे थे। लेकिन, एनडीआरएफ की टीम लेट आई। टीम के आने तक ग्रामीणों ने सभी बच्चे अस्पताल पहुंचा दिए थे।

विधायक राकेश पठानिया ने बताया कि सोमवार को हमारे लिए काला दिन था। बच्चों की माओं को बिलखते देख रौंगटे खड़े हो जा रहे थे। मैने अस्पताल में 18 बच्चे रिसीव किए। उनमें से 14 बच्चों की मौत हो गई। यह पल मेरी जिंदगी का सबसे मार्मिक पल था। छोटे छोटे बच्चों की लाशों को देखकर मन बेहद भारी हो गया था। सवा तीन से रात तक डटे रहे। उन्होंने कहा कि सारा प्रशासन उन्होंने खुद संभाला। डीसी और एसपी शाम 5 बजे पहुुंचे। उपमंडल का सारा स्टाफ 4 बजे तक बुला लिया गया था। दर्दनाक मंजर में घायल बच्चों की जान बचाने के लिए विधायक राकेश पठानिया भी डटकर अस्पताल में जुटे रहे। दोपहर करीब सवा 3 बजे पठानिया अस्पताल पहुंच गए। यहां पर पठानिया ने पूरे नूरपुर उपमंडल के स्वास्थ्य केंद्रों के डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत अस्पताल बुला लिया। ऐसे में अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान अव्यवस्था नहीं फैली। पठानिया देर रात तक अस्पताल में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed