{"_id":"5a0f21024f1c1b3c3d8b81ed","slug":"101510940930-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा धावकों के लिए दौड़ प्रतियोगिता छह दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा धावकों के लिए दौड़ प्रतियोगिता छह दिसंबर को
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला के युवा धावकों के लिए धर्मशाला के बाह्य खेल परिसर-सिंथेटिक ट्रैक में 6 दिसंबर 2017 को जिला स्तरीय लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता होगी। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिला के 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग, 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 6000 रुपये, द्वितीय को 5000 और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 4000 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 3000 मीटर, छह से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का जन्म एक अप्रैल 2003 से 31 मार्च 2005 के बीच, 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का जन्म एक अप्रैल 1999 से 31 मार्च 2002 के बीच होना चाहिए। प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र की वास्तविक एवं सत्यापित फोटोप्रति अपने साथ लानी अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण 4 दिसंबर सायं चार बजे तक खेल परिसर स्थित कार्यालय में करवाना होगा। प्रतियोगिता में चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 26 दिसंबर को कुल्लू में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।