{"_id":"6a89c034fbad4e6fdc03bb28","slug":"10000-people-visited-mahakal-on-the-first-saturday-of-the-month-of-bhadon-kangra-news-c-95-1-kng1037-251706-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भादों माह के पहले शनिवार को 10 हजार ने किए महाकाल के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भादों माह के पहले शनिवार को 10 हजार ने किए महाकाल के दर्शन
Sun, 23 Aug 2026 08:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में भादों माह के पहले शनिवार को मंदिर में दर्शनों के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु। -जागर
शनि शिला पर तेल और काले तिल चढ़ाकर किए दर्शन, इस बार होंगे चार शनि मेले
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। भादों माह के पहले शनिवार को 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर शनि और महाकाल के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे खोल दिए गए थे। बारिश के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ रहने से देर शाम आरती तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
श्रद्धालुओं ने शनि शिला पर तेल, काले तिल, माह और काले वस्त्र अर्पित किए। मंदिर न्यास के ट्रस्टी जगदीश मेहता, ओम प्रकाश, रमेश चौधरी, नितिन, प्रीतम कटोच, गायत्री देवी और जगरूप विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए मौजूद रहे। नायब तहसीलदार गुरमुख और तहसीलदार रमन ठाकुर ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में टीम टैन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
मंदिर पुजारी राम शर्मा ने बताया कि भादों माह में शनि शिला पर काले रंग की वस्तुएं अर्पित कर महाकाल के दर्शन का विशेष महत्व है। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि इस बार चार शनि मेलों का आयोजन किया जाएगा।