फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   100 members will be made at every polling booth: Dr. Bindal

हर पोलिंग बूथ पर बनाए जाएंगे 100 सदस्य : डाॅ बिंदल

Wed, 18 Sep 2024 06:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
100 members will be made at every polling booth: Dr. Bindal
धर्मशाला में भाजपा की ओर से आयोजित रक्तदान ​शिविर का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पहले दिन एक तीर से कई सियासी निशाने साधे। उन्होंने जिले में पार्टी संगठन की नब्ज टटोलने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की रफ्तार और सुक्खू सरकार की जनता में बन रही छवि पर फीड बैक भी लिया। जिला मुख्यालय धर्मशाला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन



मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर लायंस क्लब धर्मशाला में भाजयुमो की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हिमाचल भी पूरे देश के साथ सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के 17 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर लगाए गए। सभी पोलिंग बूथों पर भाजपा स्वच्छता अभियान जल्द शुरू करेगी। 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर 4000 पोलिंग बूथों पर सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया जाएगा और 100 सदस्य हर पोलिंग बूथ पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विस अध्यक्ष एवं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विधायक विपिन परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में भी व्यापक सुधार हुआ है। दुनिया भर में देश की अलग छवि बनी है। इस मौके पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के संयोजक चंद्रभूषण नाग, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, कांगड़ा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा और विश्व चक्षु समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed