फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 crore approved for the narrow-gheda road: Kamlesh

सकरी-घेड़ा सड़क के लिए 10 करोड़ मंजूर : कमलेश

Sun, 11 Jan 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 11 Jan 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
10 crore approved for the narrow-gheda road: Kamlesh
जलख गांव में जनसमस्याएं सुनतीं विधायक कमलेश ठाकुर। -स्रोत : डीपीआर
देहरागोपीपुर/गुलेर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बिलासपुर पंचायत के जलख गांव में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सकरी-घेड़ा सड़क के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। हरिपुर से सकरी-घेड़ा तक बनने वाली इस सड़क का लगभग 4 करोड़ रुपये का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

जलख दौरे के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना। अधिकतर जन-शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसने वाला देहरा क्षेत्र अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने इस दौरान क्षेत्र के अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए 55 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करने की बात भी कही। स्थानीय लोगों द्वारा पठानकोट-बद्दी (वाया नगरोटा सूरियां व देहरा) बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जनहित में इस रूट को जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक के निदेशक चौधरी सुनील कश्यप, ग्राम पंचायत प्रधान रीना, पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed