फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News Food inspector Lavneet Dogra beaten up

Kangra News: फूड इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई तो कुछ लोगों ने किया पीछा, बेरहमी से की पिटाई; जानें पूरा मामला

Sun, 27 Oct 2024 01:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 01:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक फूड इंस्पेक्टर की पिटाई करने का मामला सामने आया है। हुआ यूं कि फूड इंस्पेक्टर ने प्रतिबंधित पॉलीथिन में मिठाई बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। ऐसे में कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें पीट डाला। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Kangra News Food inspector Lavneet Dogra beaten up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना देहरा के तहत  परागपुर के फूड इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा पर प्रतिबंधित पॉलीथिन में मिठाई बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर मारपीट पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस के निकट रीडी कुठेड़ा में फूड इंस्पेक्टर दुकानों की जांच कर रहे थे। एक मिठाई की दुकान में प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक के गिलास मिलने पर उन्होंने चालान काटा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसके बाद वह वहां से चले गए, लेकिन कुछ लोगों ने फूड इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा का पीछा किया और करतार फिलिंग स्टेशन के पास उनकी कार को रोककर बेरहमी से पीटा और मोबाइल फोन लेकर कुछ तस्वीरें डिलीट कर दीं। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed