{"_id":"594d63154f1c1bc9678b4627","slug":"101498243861-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बती लगी हरियाणा पुलिस की गाड़ी का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीली बती लगी हरियाणा पुलिस की गाड़ी का चालान
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगा कर घूम रहे हरियाणा पुलिस के अधिकारियों की पालमपुर पुलिस ने बत्ती कब्जे में ले ली। हरियाणा के इंस्पेक्टररैंक के अधिकारी गाड़ी पर नीली बत्ती लगा कर शान से घूम रहे थे। गाड़ी पर कोई भी बत्ती न लगाने के न्यायालय के आदेशों के बावजूद हरियाणा पुलिस ने अपनी बत्ती लगाने की शान नहीं छोड़ी। पालमपुर पुलिस ने इस गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने बत्ती को अपने कब्जे में लेकर मौके पर ही हरियाणा पुलिस का चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांव चचियां में डेरा सच्चा सौदा में आए हरियाणा पुलिस के इंसपेक्टर रैंक के अधिकारियों ने अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगा रखी थी, जबकि अब कोई भी नेता या अधिकारी अपनी
गाड़ी में बत्ती नहीं लगा सकता है। बावजूद इसके हरियाणा पुलिस के ये अधिकारी अभी भी बत्ती का मोह नहीं छोड़ पाए थे। थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र ठाकुर ने गाड़ी को पकड़ लिया। उधर, डीएसपी विकास धीमान का कहना है कि हरियाणा पुलिस की गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हुई थी। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर एक हजार रुपये का चालान किया है।