फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ढलियारा कालेज से करें एमए इकोनामिक्स

ढलियारा कालेज से करें एमए इकोनामिक्स

Sun, 25 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ढलियारा कालेज से करें एमए इकोनामिक्स
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अर्थशास्त्र में एमए करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ढलियारा में एमए इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) की कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे इलाके के विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र में एमए करने के लिए दूर के कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन को सरकार की ओर जारी स्वीकृति पत्र मिल गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इसी सत्र से एमए अर्थशास्त्र की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। ढलियारा कॉलेज में इससे पहले हिंदी और अंग्रेजी में एमए की कक्षाएं चल रही हैं। अर्थशास्त्र विषय में एमए कक्षाएं शुरू करने की मांग अरसे से विद्यार्थियों की ओर से की जाती रही है। वहीं, कालेज को एनसीसी की 22 सीटें भी आवंटित की गई हैं, जिसके बाद कॉलेज में एनसीसी की सीटें बढ़कर 40 हो गई हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ढलियारा की प्राचार्य प्रो. मधु शर्मा ने कॉलेज में अर्थशास्त्र विषय में एमए कक्षाएं शुरू करने का स्वीकृति पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसी सत्र से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed