फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   योग के रंग में रंगा कांगड़ा, शरीर स्वस्थ रखने का लिया प्रण

योग के रंग में रंगा कांगड़ा, शरीर स्वस्थ रखने का लिया प्रण

Thu, 22 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
योग के रंग में रंगा कांगड़ा, शरीर स्वस्थ रखने का लिया प्रण
धर्मशाला (कांगड़ा)। पतंजलि युवा भारत के जिला मीडिया प्रभारी उद्यालक शर्मा ने बताया कि राजेंद्र
विज्ञापन

और सुधीर ने रावमापा नगरोटा बगवां, उद्यालक एवं श्वेत अत्रि ने रावामापा (छात्र) धर्मशाला,
जिला प्रभारी राकेश व चंद्रशेखर ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा में योग करवाया। वीरेंद्र और विद्यासागर ने शाहपुर विद्यालय, उप तहसील दरीणी में मनु और हारचक्कियां और लंज तहसील में विद्यार्थियों को
योगाभ्यास करवाया। रावमापा रजोल में पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक रजनेश शर्मा
ने योगाभ्यास किया। वहीं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के द्रमण में पंतजलि योगपीठ हरिद्वार के कुलसचिव व विभागाध्यक्ष योग विज्ञान डॉ. जीडी शर्मा निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया। महर्षि विद्या मंदिर खटेहड़, धर्मशाला में प्रधानाचार्य आरसी त्यागी की अगुवाई में विद्यार्थियों ने योग दिवस मनाया जिसमें मुख्यातिथि इंद्रा चंबयाल रहीं। उधर, द्रोणाचार्य पीजी कालेज रैत में संजीवनी क्लब के सौजन्य से योग दिवस मनाया गया। प्रो. गणेश दत्त शर्मा, चीफ डीन अकादमिक एवं रजिस्ट्रार, पतंजलि योगपीठ से बतौर मुख्यातिथि डा. बीके महेश डोगरा, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बीके पूजा विशेष
विज्ञापन

बतौर अतिथि उपस्थित रहे। सनातन धर्म स्कूल डिपो बाजार, धर्मशाला और रावमापा टंग नरवाणा में भी विद्यार्थियों ने योगासन किए। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला ने आईटीआई दाड़ी में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान हिमालयन योगा के संचालक संजीव शर्मा ने योग की क्रियाएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालमपुर/धीरा/थुरल/भवारना/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी
सुभाष नर्सिंग कालेज पालमपुर की छात्राओं ने शहर में रैली निकाली। धीरा पाइनग्रोव
इंटरनेशनल स्कूल, कृषि विवि पालमपुर, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बनूरी, विवेका फाऊंडेशन
स्कूल भवारना, पारस पब्लिक स्कूल भवारना, रावमापा भवारना, रावमापा कन्या पालमपुर, रावमापा घुग्घर, बिद्राबंन मैंझा, शहीद मेजर सुधीर वालिया स्कूल बनूरी, खलेठ, दैहण, राजपुर, परौर, सलियाणा, सेंटपाल स्कूल, हिम पब्लिक स्कूल पाहड़ा, न्यूगल स्कूल बिंद्राबन, एवीएम स्कूल पाहड़ा, आधारशिला स्कूल दैहण, अनुराधा पब्लिक स्कूल मारंडा, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर, रावमापा लंबागांव, जयसिंहपुर, रावमापा धीरा, रावमापा थुरल, मूंढी, रोटरी क्लब पालमपुर, रावमापा गढ़, रावमापा रक्कड़, हाई स्कूल बोंगता समेत सभी स्कूलों व अन्य जगहों पर योग दिवस मनाया गया। होल्टा छावनी में योग दिवस पर करीब 450 अधिकारियों व सैनिकों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर दाह डिविजन के जनरल आफिसर कमांडिंग ने कहा कि योग लोगों को प्राकृतिक पर्यावरण से जोड़ने का काम करता है।
खैरा (कांगड़ा)। रावमापा गंदड़ में प्रधानाचार्य प्रियदर्शी, प्रवक्ता रवि व एनएसएस प्रभारी
उमेश कटोच की अगुवाई में बच्चों ने योग किया। चामुंडा पब्लिक स्कूल लाहट में प्रधानाचार्य
वंदना अवस्थी, सोहम पब्लिक स्कूल लोअर खैरा में प्रधानाचार्य कुलजीत व्यास के निर्देशन में विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।
बैजनाथ (कांगड़ा)। पतंजलि योगपीठ ने शिव मंदिर में महिला विंग तहसील प्रभारी रेणु पटियाल की अगुवाई में योग दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला देवी, राकेश पटियाल, कांता ठाकुर, बिंता सूद, जश्न सूद उपस्थित रहे । उधर, झिकली भेठ स्कूल में मुख्याध्यापिका अर्चना बाली, अध्यापक अनुज आचार्य, अंजना वंदना, अंजना, सुरिंद्र, विनोद, सुरेश चड्ढा के मार्गदर्शन में बच्चों ने योगाभ्यास किया। रावमापा दियोल में कमलेश कुमारी और अनीता शर्मा ने छात्रों को योग सिखाया। वहीं, राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला, संत राम कालेज, केंद्रीय विद्यालय अल्हीलाल, विशुद्घा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रावमा स्कूल कुंसल, रावमा स्कूल चौबीन और रावमा स्कूल दियोल में भी योग दिवस मनाया गया।

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय माध्यमिक स्कूल बणी के प्रांगण में प्राचीन शिव मन्दिर
कमेटी बणी ने सुबह छह से सात बजे तक योग शिविर लगाया जिसमें पूर्व कृषि उपनिदेशक
व योगगुरु डा. बलवीर पटियाल के मार्गदर्शन में लोगों ने योगाभ्यास किया।

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल (खौला) ज्वालामुखी व नंगल चौक में बच्चों ने योग दिवस मनाया। प्रिंसिपल डा. अंकित शर्मा, एमडी मलकियत राणा मौजूद रहे।
स्मार्ट स्कूल ज्वालामुखी में प्रिंसिपल सोनिका कुमारी की अगुवाई में नौनिहालों ने योग
किया। रविन्द्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल ज्वालामुखी में प्रिंसिपल ओपी वशिष्ठ, एमडी रमेश
चंद ने बच्चों के साथ योग किया।
------------------
गुलेर (कांगड़ा)। रावमापा गुलेर में प्रधानाचार्य रमेश चंद चौधरी की अध्यक्षता में बच्चों ने
योगाभ्यास किया।
-------------------------------------------
शाहपुर (कांगड़ा) । सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग लंजोत में योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज के अध्यक्ष कमल शर्मा ने शिरकत की।
---------------------------
भवारना (कांगड़ा)। रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना में शारीरिक शिक्षक प्रकाश पटियाल ने बच्चों को योग के नियमों के बारे में अवगत करवाया। प्रधानाचार्य डा. मीरा भाटिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा निवास करती है।
----------------------
राजा का तालाब (कांगड़ा)। रावमापा राजा का तालाब में उपमंडल आयुर्वेद विभाग के लगभग सभी डाक्टरों ने विभिन्न योग मुद्राएं सीखीं। वहीं, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, कामरेड रामचंद्र रावमापा रैहन, स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल पलौहड़ा, रावमापा गनोह में योग किया।
-----------------
नूरपुर (कांगड़ा)। रावमापा (छात्र) नूरपुर में नप हाल में प्रधानाचार्य अनिल शर्मा की अध्यक्षता में छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। उधर, बीटीसी कन्या रावमापा नूरपुर, मोंटेसरी कैंब्रिज स्कूल राजा का बाग, नूरपुर पब्लिक स्कूल (नूरपुर) और पंतजलि योग समिति नूरपुर के कार्यकर्ताओं ने नागनी पंचायत के कुठेड़ गांव में योग शिविर का आयोजन किया।
-------
लंज (कांगड़ा)। भटहेड़ के कदरेटी में योग शिविर मनाया गया। इसके अलावा चंगर क्षेत्र के स्कूल लंज, हारचक्कियां, चंदुआ, मसरूर और परगोड में भी विभिन्न योग आसन करवाए गए।

----------------
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां क्षेत्र में पतंजलि योग समिति ने अक्षय मैरिज पैलेस और युवा भारत संगठन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय में योग शिविर लगाया।
---------------
जसूर (कांगड़ा)। रावमापा लोधवां में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। वहीं रावमापा बदूही में योग दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
-----------
कोटला (कांगड़ा)। रावमापा त्रिलोकपुर में पतंजलि योग अध्यापिका इंदिरा चम्बियाल एवं योग अध्यापक जितेंद्र ने योग के गुर सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed