{"_id":"5946bc4d4f1c1b5b678b469f","slug":"21497807949-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन फील्ड में वुशु खिलाड़ी करेंगे खेल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन फील्ड में वुशु खिलाड़ी करेंगे खेल का प्रदर्शन
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिला स्तरीय वुशु और सेपक टाकरा खेल का शुभारंभ ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां में हुआ। जिला वुशु संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कांगड़ा वुशु खेल संघ के संरक्षक एवं ग्रीन फील्ड स्कूल के प्रिंसिपल सुधांशु शर्मा ने किया।
वुशु खेल स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में विभिन्न स्कूलों के 80 के लगभग प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जबकि सेपक टाकरा की 15 टीमें भाग ले रही हैं। जिला स्तरीय संयुक्त प्रतिस्पर्धा राज्य स्तरीय वुशु कोच और ग्रीन फील्ड स्कूल में पीटीआई रहे दिवंगत प्रकाश चंद की स्मृति में समर्पित की गई है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुधांशु शर्मा ने कहा कि जिला कांगड़ा में वुशु खेल को लोकप्रियता दिलाने में नगरोटा वासी प्रसिद्ध साहित्यकार, प्रशासक और शिक्षाविद रहे स्वर्गीय डॉ. प्रेम भारद्वाज का योगदान अविस्मरणीय है। अपने समय में प्रदेश वुशु संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। खेलों का विद्यार्थी के जीवन में बहुत महत्व है। इनसे जहां शारीरिक सौष्ठव प्राप्त होता है। वहीं पर स्पोर्ट्स कोटे में भी आरक्षण मिलता है। इससे रोजगार के भरपूर अवसर मिलते हैं। इस मौके पर वुशु के जिला प्रधान और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप चांद, उपप्रधान गीतरंजन भारद्वाज, महासचिव पवन नाग, विनोद शर्मा, पूर्व महासचिव अनिल भंडारी, विष्णु भारद्वाज, सेपक टाकरा के प्रदेश महासचिव पुष्प राज, जिला प्रधान राजेश कुमार, जिला महासचिव अभिजीत कटोच और मंडी से आए प्रदेश स्तरीय कोच और मैच रेफरी भी उपस्थित रहे।