फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एसडीएम के समक्ष तलब हुआ मंदिर अधिकारी

एसडीएम के समक्ष तलब हुआ मंदिर अधिकारी

Thu, 22 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के समक्ष तलब हुआ मंदिर अधिकारी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में दिव्यांग बुजुर्ग महिला श्रद्धालु से कथित बदसलूकी मामले में नवनियुक्त सहायक मंदिर आयुक्त एवं एसडीएम ज्वालामुखी राकेश कुमार शर्मा ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। मामले को लेकर उन्होंने अपने कार्यालय में बुधवार को मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया को तलब किया। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि एसडीएम कार्यालय में मंदिर अधिकारी से लंबी पूछताछ की गई और इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। वहीं, मंदिर अधिकारी को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों और इस तरह से मामलों की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, इसका ख्याल रखने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि 19 जून को शाम 5: 20 बजे हुए इस पूरे घटनाक्रम में शिकायतकर्ता बुजुर्ग दिव्यांग महिला श्रद्धालु ईशरो देवी पत्नी स्व. मिलाप चंद निवासी कांगू तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ ज्वालामुखी मंदिर के निकासी द्वार पर बदसलूकी हुई थी। महिला ने शिकायत में कहा था कि मंदिर अधिकारी ने उन्हें धक्का देकर मंदिर के गेट से बाहर निकाल दिया था। वहीं, इस पूरे मामले में मंदिर प्रशासन की बहुत किरकिरी हुई है। पूरे शहर में मंदिर में हुए इस घटना की चर्चा है।
विज्ञापन

शिकायत की होगी निष्पक्ष जांच : एसडीएम
नवनियुक्त सहायक मंदिर आयुक्त एवं एसडीएम ज्वालामुखी राकेश कुमार शर्मा ने इस संदर्भ में बताया कि उनके ध्यान में यह मामला आया है। मंदिर अधिकारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed