{"_id":"594d63084f1c1bb3378b478b","slug":"161498243848-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदरोपा गांव में नलकूप लोगों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदरोपा गांव में नलकूप लोगों को समर्पित
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने कहा कि पालमपुर हलके में पेयजल, सिंचाई एवं मल निकासी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 53 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। शुक्रवार को पंचायत चंदरोपा में 32 लाख रुपये से स्थापित नलकूप के उद्घाटन के बाद उन्होंने लोगों से कहा कि इस नलकूप से पट्टी, दोहल और चंदरोपा गांवों के करीब 12 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान में पालमपुर हलके में पेयजल सुविधा पर करीब 32 करोड़, सिंचाई सुविधा पर सात करोड़ 16 लाख और मल निकासी सुविधा पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पालमपुर हलके में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 150 हैंडपंप और नौ नलकूप लगाए गए हैं। चंदरोपा पंचायत में ही विभिन्न विकास कार्यों, जिनमें रास्तों, जीप योग्य मार्गों, सड़कों नलकूप और भवन निर्माण पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं पंचायत में 10 हैंडपंप भी स्थापित किए गए हैं। इनमें अधिकतर को विद्यृतिकरण कर दिया है। इस मौके पर पंचायत की प्रधान राम प्यारी, महासचिव रोशन लाल चौधरी, पार्षद शशि राणा, सुनील चंदेल, राजेश रॉकी और त्रिलोक चंद, पूर्व प्रधान ओंकार ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुरेश गुप्ता, एक्सईएन दिनेश लोहिया, एसडीओ त्रिलोक धीमान और पंकज व्यास आदि मौजूद रहे।